हरियाणा में अगले दो दिनों में ओलावृष्टि तथा गरज के साथ बारिश के आसार

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पश्चिमोत्तर क्षेत्र में पिछले चौबीस घंटों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश हुई । अगले दो दिनों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मौसम केन्द्र के अनुसार 14 तथा 15 दिसंबर को क्षेत्र में घना कोहरा छाये रहने के आसार हैं। पिछले चौबीस घंटों में अमृतसर, गुरदासपुर सहित कहीं कहीं हल्की बारिश हुई और शेष भाग में न्यूनतम पारे में वृद्धि हुई जिससे चंडीगढ़ ,अंबाला, करनाल, सिरसा, रोहतक ,बठिंडा का पारा क्रमश: 11 डिग्री , लुधियाना 12 डिग्री, पटियाला 12 डिग्री रहा । हिसार 10 डिग्री,नारनौल 10 डिग्री ,भिवानी का पारा नौ डिग्री रहा।

पंजाब में कहीं कहीं हल्की बारिश हुई जिससे अमृतसर का पारा आठ डिग्री , गुरदासपुर 11 डिग्री रहा । पठानकोट 10 डिग्री ,आदमपुर नौ डिग्री , फरीदकोट 10 डिग्री, हलवारा भी 10 डिग्री रहा। दिल्ली का पारा 10 डिग्री और जम्मू का पारा 10 डिग्री रहा। हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश हुई तथा चोटियों पर हिमपात हुआ।शिमला का पारा सात डिग्री, मनाली पांच डिग्री , उना नौ डिग्री , सोलन छह डिग्री ,कल्पा एक डिग्री ,भुंतर आठ डिग्री , धर्मशाला छह डिग्री ,सुंदरनगर छह डिग्री रहा।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts