Haryana Weather: हरियाणा वासियों के लिए जरूरी सलाह! घर से निकलने से पहले ये खबर पढ़ लें

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Haryana Weather: दिल्ली-एनसीआर से लेकर हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोहरे की चादर बिछी नजर आई। इस दौरान लोग ठंड से ठिठुरते दिखाई दिए। वहीं शनिवार को हरियाणा पंजाब के कई क्षेत्रों में बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट आई है। भारत मौसम विभाग ने मौसम बुलेटिन में 12 जनवरी को हरियाणा, पंजाब व दिल्ली एनसीआर में बूंदाबांदी की संभावना जताई है। इस दौरान कहीं हल्की तो कही मध्यम स्तर की बारिश होगी। 11 जनवरी को हरियाणा के लिए आॅरेंज तो उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है,जिसमें दिल्ली एनसीआर का इलाका शामिल है। वहीं शुक्रवार को हरियाणा में पंजाब पूरी तरह से कोहरे की आगोश में लिपटा रहा।

फाजिल्का व महेंद्रगढ़ रहे सबसे ठंडे: मौसम विभाग की वेधशाला में दर्ज आंकड़ों के अनुसार इस दौरान पंजाब के फाजिल्का में न्यूनतम तापमान 2.4 व हरियाणा के महेंद्रगढ़ में 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी दिल्ली व उत्तरप्रदेश में भी ठंड का कहर जारी रहा। मौसम केंद्र लखनऊ के मुताबिक अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 डिग्री सेल्सियस से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने तथा उसके बाद 2 डिग्री सेल्सियस से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है।

सर्दी की दोहरी मार | Haryana Weather

कड़ाके की सर्दी में कोहरे की दोहरी मार ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी। कोहरे के दौरान एक तरफ जहां रात्रि के साथ-साथ दिन का तापमान भी कम रहता है। वहीं लोगों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हरियाणा के रोहतक, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, कैथल, अम्बाला और आसपास के क्षेत्र में घने कोहरे की छाई सफेद चादर दिखाई दी। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम नजर आई। लोगों को घरों से निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। धुंध के कारण आम जनजीवन प्रभावित नजर आया। इसके अलावा पंजाब के अमृतसर में सबसे ज्यादा कोहरा देखने को मिला।

कहाँ कितना न्यूनतम तापमान

  • ’ फाजिल्का: 2.4 ’ महेंद्रगढ़: 2.6
  • ’ हिसार: 4 ’ फिरोजपुर: 4
  • ’ पानीपत: 5 ’ फरीदपुर: 5.0
  • ’ गुरदासपुर: 5 ’ अमृतसर: 5
  • ’ बालसमंद: 5.1 ’ लुधियाना: 5.4
  • ’ भटिंडा: 5.4 ’ मोहाली: 5.6
  • ’ करनाल: 5 ’ कुुरुक्षेत्र: 6.1

यह भी पढ़ें:– Bollywood News: सौरव गांगुली के बारे में अमिताभ बच्चन ने कह दी ये बड़ी बात

About The Author

Related Posts