पति ने पत्नी की चुन्नी से गला रेतकर की हत्या

बच्चों सहित आत्महत्या करने का बना रहा था योजना, पुलिस ने किया काबू

Published On

यमुनानगर (सच कहूँ/लाजपतराय)। Yamunanagar News: जिला में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी अपने बच्चों को लेकर कई दिनों तक इधर-उधर घूमता रहा और बच्चों सहित खुद भी आत्महत्या करने की योजना बना रहा था, पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौपा। मामला गांव शादीपुर का है, जहां किराए के मकान में रह रहे एक दंपत्ति के बीच घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया।

जानकारी के अनुसार आरोपी पति ने अपनी पत्नी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वारदात दो दिन पूर्व रात को अंजाम दी गई, लेकिन इसके बाद आरोपी दो दिनों तक अपने बच्चों को साथ लेकर इधर-उधर घूमता रहा। इस दौरान आरोपी के मन में खुद आत्महत्या करने और बच्चों को भी साथ लेकर जान देने की योजना थी। लेकिन, इससे पहले ही किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया। 

जुटाए गए हैं साक्ष्य: निर्मल 

जांच अधिकारी निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि मृतका मूल रूप से यूपी के गाजीपुर की रहने वाली   है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

जांच अधिकारी ने बताया कि करीब ढाई बजे सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपनी पत्नी का चुन्नी से गला घोंटकर मर्डर किया है, जो घटना दो दिन पहले रात की है। आरोपी इसके बाद अपने बच्चों को लेकर घूमता रहा और खुद आत्महत्या करने की योजना बना रहा था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को राउंडअप कर लिया है। 

About The Author

Related Posts