श्रद्धांजलि नामचर्चा में वक्ताओं ने सचखंडवासी सच्चे नम्र सेवादार बहन सुशीला इन्सां के सेवाभाव व मानवता भलाई के कार्यों को किया नमन

शाह सतनाम जी नगर निवासी सच्चे नम्र सेवादार बहन नेत्रदान व शरीरदान कर अमर हो गईं

Manmohan Picture
Published On

सरसा (सच कहूँ ब्यूरो)। सचखंडवासी नेत्रदानी एवं शरीरदानी शाह सतनाम जी नगर निवासी सच्चे नम्र सेवादार बहन सुशीला इन्सां धर्मपत्नी रामफल इन्सां की श्रद्धांजलि स्वरूप नामचर्चा रविवार को शाह सतनाम जी मार्ग स्थित धालीवाल पैलेस में श्रद्धा भाव के साथ संपन्न हुई। श्रद्धांजलि नामचर्चा में डेरा सच्चा सौदा की प्रबंधन समिति, विभिन्न समितियों के सेवादारों, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों से पहुंचे सच्चे नम्र सेवादारों व साध-संगत ने भाग लेकर सचखंड वासी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। Sirsa News

रविवार दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक आयोजित नामचर्चा की शुरूआत सरसा ब्लॉक प्रेमी सेवक कस्तूर सोनी इन्सां ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा लगाकर की। इसके पश्चात कविराजों ने नाम-प्रथाए भजन-शब्द बोलकर उपस्थित साध-संगत को राम-नाम जपने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का पावन सत्संग सुनाया गया। जिसमें पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि मृत्यु जीवन की अटल सच्चाई है और जो भी इस संसार में आता है उसे एक दिन यहां से जाना ही पड़ता है। साध-संगत ने इन पवित्र वचनों को एकाग्रचित होकर श्रवण किया।

नामचर्चा के अंत में ब्लॉक शाह सतनाम जी नगर की सच्ची प्रेमी समिति, डेरा सच्चा सौदा की प्रबंधन समिति तथा विभिन्न समितियों के सच्चे नम्र सेवादारों ने सचखंडवासी के परिजनों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीं नेत्रदान के प्रेरणादायी कार्य के लिए भारत विकास परिषद चंडीगढ़ की ओर से परिवार को प्रशंसा पत्र देकर हौसला बढ़ाया गया। इस दौरान डेरा सच्चा सौदा सरसा, विभिन्न समितियों, शाह सतनाम जी नगर, शाह सतनाम जी पुरा, सरसा, कल्याण नगर, एमएसजी कॉम्पलेक्स, इनायत-ए-सतगुरु कॉम्पलेक्स, टोहाना, दैनिक सच कहूँ समाचार पत्र सहित विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं द्वारा भेजे गए शोक संदेश भी पढ़कर सुनाए गए। कार्यक्रम के अंत में सचखंडवासी के पति सच्चे नम्र सेवादार रामफल इन्सां ने उपस्थित समस्त साध-संगत का आभार व्यक्त किया। Sirsa News

Pravakta

इस दौरान सचखंडवासी के परिवार ने पूज्य गुरु जी की शिक्षाओं पर चलते हुए मानवता भलाई कार्यों हेतु एक लाख रुपये का सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर विशेष रूप से पहुंचे डेरा सच्चा सौदा के सीनियर वाइस चेयरमैन डॉ. पीआर नैन इन्सां ने सचखंडवासी सुशीला इन्सां को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बहन सुशीला इन्सां और रामफल इन्सां ने सेवा कार्यों में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने कहा कि जब भी सेवा का संदेश जाता, बहन सुशीला इन्सां हर समय तत्पर रहती थीं। उनका पूरा परिवार सेवा-भावना से ओतप्रोत रहा है और ऐसे सेवाभावी परिवार को साध-संगत हमेशा याद रखेगी।

दैनिक सच कहूँ के प्रबंध संपादक पवन इन्सां ने अपने विचार रखते हुए कहा कि जन्म से लेकर मृत्यु तक का सफर हर इंसान को तय करना होता है। यह समय छोटा या बड़ा हो सकता है तथा इसमें सुख-सुविधाएं या दुख-तकलीफें भी आ सकती हैं, लेकिन सबसे अधिक महत्वपूर्ण यह है कि इंसान ने अपने जन्म का उद्देश्य पूरा किया या नहीं। उन्होंने कहा कि यदि इंसान राम-नाम जपता है, प्रभु भक्ति करता है और मानवता की सेवा करता है तो उसका जीवन सफल हो जाता है। सचखंडवासी सुशीला इन्सां ने भी अपने जीवन को इसी उद्देश्य के साथ जिया। उन्होंने स्वयं गुरुमंत्र लिया और परिवार के अन्य सदस्यों को भी गुरुमंत्र दिलाकर सेवा कार्यों से जोड़ा। उन्होंने कहा कि सुशीला इन्सां ने सेवा कार्यों के साथ-साथ घर-गृहस्थी की जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाया।

सेवा और परिवार के बीच संतुलन बनाना भाग्यशाली रूह की पहचान होती है। उन्होंने कहा कि मरणोपरांत नेत्रदान कर उन्होंने दो अंधेरी जिंदगियों को रोशनी देने का महान कार्य किया, वहीं शरीर दान कर मेडिकल रिसर्च के लिए समाज को अमूल्य योगदान देकर मानवता की मिसाल कायम की। उत्तर प्रदेश के सच्चे नम्र सेवादार रामकिशन बजाज इन्सां ने कहा कि बहन सुशीला इन्सां बेहद खुशमिजाज स्वभाव की थीं और उनका पूरा परिवार हमेशा सेवा में अग्रणी रहता था। वहीं पुरषोतम टोहाना इन्सां ने पुरानी यादें सांझा करते हुए कहा कि रामफल इन्सां व नका परिवार लंबे समय से सेवा कार्यों से जुड़ा रहा है। उन्होंने अरदास की कि परमपिता परमात्मा सचखंडवासी को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें। Sirsa News

About The Author

Related Posts