एकेआरआर कॉलेज परीक्षा केंद्र के बाहर परीक्षार्थी की चाकू घोंपकर हत्या

पुलिस मामले की जांच में जुटी

Sarvesh Kumar Picture
Published On

मोतिहारी (एजेंसी)। Motihari News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा स्थित एकेआरआर कॉलेज परीक्षा केंद्र के बाहर सोमवार को बेखौफ अपराधियों ने एकपरीक्षार्थी की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद पहुंची पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद कॉलेज में सनसनी फैल गई। 

बताया जाता है कि छात्र स्नातक की परीक्षा देकर कॉलेज से बाहर निकला था कि अपराधियों ने छात्र पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी स्थिति बिगड़ गई। घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। मृतक छात्र की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के देवपुर परसा गांव के रहने वाले विद्या प्रसाद यादव के पुत्र रितेश यादव के रूप में हुई है। 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। 

बताया गया कि पहली पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद जैसे ही छात्र केंद्र से बाहर निकला, पहले से घात लगाए दूसरे गुट के युवकों ने उसे घेर लिया और चाकू से वार कर दिए। पुलिस इस मामले में कई लोगों से पूछताछ कर रही है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। 

पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामले में यूट्यूब और इंटग्राम पर वीडियो बनाने को लेकर विवाद की बात सामने आने की बात कह रही है। पुलिस हालांकि यह भी कह रही है कि घटना के पीछे की असली वजह क्या है, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा। इस घटना को लेकर स्थानीय छात्रों द्वारा और भी कई तरह की चर्चा की जा रही है। 

Attacked-Murder
सांकेतिक फोटो

About The Author

Related Posts