एमएसजी कॉम्पलेक्स की सचखंडवासी रानी देवी इन्सां को गगनभेदी नारों के साथ दी अंतिम विदाई

बेटियों व पुत्रवधुओं ने दिया सचखंडवासी की अर्थी को कंधा

Manmohan Picture
Published On

‘Amar Sewa’ Campaign: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी न सिर्फ जीते जी बल्कि इस दुनिया से जाने के बाद भी इन्सानियत के काम आना नहीं भूलते। इसी क्रम में एमएसजी कॉम्पलेक्स निवासी 78 वर्षीय रानी देवी इन्सां पत्नी ओम प्रकाश गत दिवस अपनी श्वासों रूपी पूंजी पूरी कर कुल मालिक के चरणों में सचखंड जा विराजी, लेकिन विदा होते-होते भी वे ऐसा प्रेरणादायी काम कर गई जिसने हर आंख को नम व हर हृदय गर्व से भर दिया।

उनके मरणोपरांत स्वजनों ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा दी गई इंसानियत भलाई की शिक्षाओं को साकार करते हुए डेरा सच्चा सौदा की ‘अमर सेवा’ मुहिम के तहत उनकी पार्थिव देह मेडिकल शोध कार्यों के लिए इंटरनेशनल इंस्टीट्युट ऑफ मेडिकल साइंस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, गौतमबुद्ध नगर, उत्तरप्रदेश को दान कर दिया। Sirsa News

देहदान के इस पुनित निर्णय ने रानी देवी इन्सां को मृत्यु के पश्चात भी मानवता की सेवा से जोड़ते हुए अमर कर दिया। अंतिम विदाई के अवसर पर बड़ी संख्या में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर कमेटी के सेवादार, रिश्तेदार व साध-संगत ने पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इससे पूर्व एमएसजी कॉम्पलेक्स में विनती व अरदास भजन बोला गया। इसके उपरांत रानी देवी इन्सां की अंतिम विदाई यात्रा निकाली गई। अंतिम यात्रा के दौरान भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। जब तक सूरज चांद रहेगा, शरीरदानी रानी देवी इन्सां तेरा नाम रहेगा, ‘देहदानी रानी देवी इन्सां अमर रहे’ के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।

हर आंख नम थी, हर चेहरा भावुक था और हर दिल यही कह रहा था कि सेवा का यह जीवन सचमुच धन्य हो गया। बाद में उनकी पार्थिव देह को फूलों से सजी एंबुलेंस में रखकर इंटरनेशनल इंस्टूटियूट ऑफ मेडिकल साइंस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, गौतमबुद्ध नगर उत्तरप्रदेश के लिए रवाना किया गया। जैसे ही एंबुलेंस ने अंतिम यात्रा शुरू की, माहौल अत्यंत भावुक हो उठा और उपस्थित जनसमूह ने नम आंखों से धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा बोलकर रानी देवी इन्सां को अंतिम विदाई दी।

वहीं इससे पूर्व डेरा सच्चा सौदा की बेटा-बेटी एक समान मुहिम के तहत सचखंडवासी की देह को पुत्री सिमरन कौर, पुत्रवधू नीलम, सच्ची सेवा समिति राहुल इन्सां, कनाडा निवासी पोता सुरेन्द्र व गुलशन ऑस्ट्रेलिया से व साहिल ने अर्थी को कंधा देकर समाज को समानता, संस्कार और नारी सम्मान का प्रेरणादायी संदेश दिया। इस मौके एमएसजी कॉम्प्लेक्स सच्चे नम्र सेवादार केपी चौहान, मीना इन्सां, ऊषा इन्सां, इन्द्र इन्सां, सतीश इन्सां, लक्की इन्सां, पवन इन्सां, रामस्वरूप इन्सां, जितेन्द  इन्सां, कुशाल इन्सां, गुरप्रीत इन्सां, बहन श्रुति इन्सां, सच्चे नम्र सेवादार सुषमा इन्सां सहित अन्य सेवादार, रिश्तेदार व संगे-संबंधियों ने अंतिम विदाई में शामिल होकर रानी देवी इन्सां को श्रद्धांजलि अर्पित की। Sirsa News

Rani-Devi-Insan-Amar-Rahe

About The Author

Related Posts