Drinking Water Crisis: नोहर में पेयजल संकट को लेकर प्रदर्शनकारियों का अनोखा विरोध

विभाग की अनदेखी से नाराज लोगों ने जताया रोष, गधे को खिलाया ज्ञापन

Manmohan Picture
Published On

Drinking Water Crisis: हनुमानगढ़। जिले के नोहर शहर में प्रशासन और जलदाय विभाग की कथित लापरवाही व अकर्मण्यता के चलते अनियमित और अशुद्ध पेयजल आपूर्ति को लेकर सोमवार को लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। पेयजल संकट से परेशान नागरिकों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन की प्रति प्रतीकात्मक रूप से एक गधे को खिलाकर अपना रोष व्यक्त किया। Hanumangarh News

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पिछले लंबे समय से नोहर शहर सहित आसपास के गांवों में पेयजल की गंभीर किल्लत बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभागीय अधिकारी इस समस्या के समाधान को लेकर संवेदनहीन बने हुए हैं। इसी के विरोध में यह अनोखा कदम उठाया गया। इस प्रदर्शन में प्रदीप पुरोहित, मुकेश पंडा, कन्हैयालाल, शंकरलाल, मनोज कुमार, इन्द्रजीत, अजय हिसारिया, राजकुमार, रमजान सहित अनेक लोग शामिल रहे।

प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन गधे को खिलाने के औचित्य पर कहा कि जब अधिकारियों तक ज्ञापन पहुंचाने के बावजूद समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता, तो मजबूरी में प्रतीकात्मक विरोध स्वरूप यह कदम उठाया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पेयजल समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा जलदाय विभाग के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts