Manchester, England: विदेश में बसे डेरा सच्चा सौदा सेवादार भी बन रहे ईमानदारी की मिसाल! दिखा रहे इंसानियत

सच कहूं पत्रकार के बेटे ने एक कीमती मोबाइल असली मालिक को वापिस लौटकर ईमानदारी दिखाई

Manmohan Picture
Published On

मैनचेस्टर, इंग्लैंड। डेरा सच्चा सौदा के संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाए गए मानवता भलाई के कार्यो पर चल रहे उनके अनुयायी लगातार समाज का भला कर रहे हैं। देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी साध संगत हर समय इंसानियत की सेवा में लगी हुई है। खून दान, सफाई अभियान व कई ऐसे अनुठे सेवा कार्य सेवादारों द्वारा किये जा रहे हैं जो आमजन की सोच से बहुत आगे हैं। England News

इसी की मिसाल पेश करते हुए केसरी सिंहपुर सच कहूँ के संवाददाता बाबूलाल इन्सां के बेटे  प्रेमी अंश इन्सां ने मैनचेस्टर, इंग्लैंड में इमानदारी का परिचय दिया। सबवे में मैनेजर अंश इन्सां ने गुम हुआ एक कीमती मोबाइल उठाकर उसे असली मालिक को लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया। मोबाइल पाकर मोबाइल मालिक ने कहा कि आज भी इमानदारी जिन्दा है जोकि एक मिसाल हैं।  मोबाइल मालिक ने अंश इन्सां का धन्यवाद किया व उसके इस कार्य की भरपूर प्रशंसा की। England News

About The Author

Related Posts