बालाजी मंदिर की दान पेटी तोड़कर 25 हजार रुपए चोरी, दो युवक नामजद

पानी की टोंटियां चोरी करते युवक पकड़ा, मामला दर्ज

Manmohan Picture
Published On

हनुमानगढ़। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में चोरी के दो मामलों ऐसा तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है , पुलिस मामलों की जाँच में जुटी है।  टिब्बी थाना क्षेत्र के चक 4 केएसपी स्थित श्री इच्छापूर्ण बालाजी धाम मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। आरोप है कि देर रात मंदिर के ताले और दान पेटी तोड़कर करीब 25 हजार रुपए चोरी कर लिए गए। टिब्बी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ढाणी चक 6 केएसपी निवासी 31 वर्षीय रमन पूनिया पुत्र घनश्याम पूनिया ने रिपोर्ट दी कि चक 4 केएसपी में श्री इच्छापूर्ण बालाजी धाम मंदिर बना हुआ है। Hanumangarh News

9 मई की सुबह करीब चार बजे अज्ञात बदमाशों ने मंदिर के ताले तोड़कर दान पेटी को सरियों से तोड़ दिया और उसमें रखे करीब 25 हजार रुपए चोरी कर ले गए। सुबह ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो पुजारी ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद गांव वालों ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, जिसमें दो युवक चोरी करते दिखाई दिए। ग्रामीणों ने दोनों की पहचान वेदप्रकाश और सोनू पुत्र सुभाष निवासी मेहरवाला के रूप में की। रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी बिना नम्बर की स्प्लेंडर मोटर साइकिल पर आए थे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। टिब्बी थाना पुलिस ने वेदप्रकाश और सोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच एएसआई देवीलाल को सौंपी है।

टाउन के सेक्टर 3 में घर से पानी की टोंटियां चोरी करते एक युवक को पकड़ लिया

हनुमानगढ़। टाउन के सेक्टर 3 क्षेत्र में घर से पानी की टोंटियां चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को लोगों की मदद से पकड़ लिया। उसके खिलाफ टाउन पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार वार्ड नम्बर 29, सेक्टर 3, टाउन निवासी 27 वर्षीय गोविंद अग्रवाल पुत्र विजय अग्रवाल ने रिपोर्ट दी कि 30 अप्रैल को उनके घर से राजेंद्र पुत्र मंगत सिंह निवासी लोहिया कॉलोनी हाल बालाजी कॉलोनी, टाउन की ओर से दो पानी की टोंटियां चोरी कर ली गई थीं, हालांकि उस समय आरोपी मौके से फरार हो गया था।

परिवादी ने बताया कि 8 मई की शाम करीब साढ़े पांच बजे आरोपी एक बार फिर उनके घर से चार टोंटियां चोरी कर भागने लगा। इस दौरान आसपास के लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया। आरोप है कि भागने के दौरान आरोपी ने कस्सी से लोगों पर हमला करने का प्रयास भी किया। घटना के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। टाउन थाना पुलिस ने आरोपी राजेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल मुरारीलाल को सौंपी है। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts