श्री जलालआणा साहिब में 60 मरीजों ने उठाया नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर का लाभ
डॉ. संदीप भादू ने किया नॉनस्टिक बर्तनों का इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक
ओढां/सरसा (सच कहूँ/राजू)। शाह सतनाम जी स्पेशलिटी हॉस्पिटल सरसा की ओर से गांव श्री जलालआणा साहिब में नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मेंं डॉ. संदीप भादू की देखरेख में पहुंची चिकित्सकों की टीम ने 60 मरीजों की जांच करते हुए उन्हें दवाइयां वितरित की। शिविर का शुभारंभ पूर्व सरपंच अमनदीप सिंह पाली द्वारा पहली पर्ची काटने उपरांत विनती के भजन के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. संदीप भादू ने कहा कि गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है, ऐसे में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। Sirsa News
उन्होंने कहा कि शुगर व जोड़ों का दर्द लगभग हर किसी की समस्या है। ऐसे में हमें चाहिए कि अकेले गेहूं के आटे का उपयोग करने की बजाय उसमें अन्य अनाज का भी मिश्रण करें। वहीं उन्होंने नॉनस्टिक के बर्तनों को कैंसर का एक कारण बताते हुए कहा कि इन बर्तनों की कोटिंग के लिए एक केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। अधिक तापमान पर जब इन बर्तनों में खाना बनाया जाता है तो जहरीला धुंआ निकलता है जोकि कैंसर जैसे भयानक रोग का कारण बनता है।
पूर्व में लोग मिट्टी व अन्य धातुओं के बर्तनों में खाना बनाते थे, लेकिन अब नॉन स्टिक के बर्तनों का अधिक इस्तेमाल किया जाना भयानक रोगों को न्योता देना है। वहीं नेत्र विभाग से हर्ष कुमार ने कहा कि आंखों के मामले में किसी तरह की कोताही न बरतें। समय पर जांच करवाए व बिना चिकित्सक की सलाह के आंखों में कोई भी दवा न डालें। इस अवसर पर पीआरओ राजेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश कालांवाली, सतीश, जग्गी जैन, मखन सिंह, कुलदीप सिंह, सुखा सिंह नंबरदार, सुखराज सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। Sirsa News