रानियां मेंं ग्राम न्यायालय के नए भवन का शुभारंभ

Published On

न्याय दिलवाने में अधिवक्ताओंं का अहम भूमिका: न्यायमूर्ति भारद्वाज

रानियां। (सच कहूँ/राजेन्द्र गाबा)। Rania News: पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश गुरमीत सिंह संधावालिया ने रानियां मेंं बने नए ग्राम न्यायालय के भवन का वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया। इस अवसर पर वीडियो कांफ्रेसिंग मेंं भवन निर्माण कमेटी के पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के चेयरमैन न्यायधीश अरूण पल्ली तथा अन्य न्यायाधीश मौजूद रहे वहीं रानियां ग्राम न्यायालय में सरसा के इन्पेक्टिंग जज न्यायमूति विनोद एस भारद्वाज ने मौके पर मौजूद रहकर सभी प्रकिया पूरी की। Sirsa News

वहीं पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति ने विनोद एस भारद्वाराज ने रानियां स्थित ग्राम न्यायालय के नए भवन के शुभारंभ पर अधिवक्ताओंं को संबोधित करते हुए कहा कि निसंदेह न्यायपालिका का द्योतक भी है ओर परिचायक भी है। आज ग्राम न्यायालय के नए भवन का लोगों की न्याय और न्यायपालिका के प्रति आस्था बढ़ेगी। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के प्रधान रिंकल बांगा ने अधिवक्ताओंं के समक्ष आने वाली समस्याओंं को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया के समक्ष उठाया। Sirsa News

उन्होंने न्यायमूति को अवगत करवाया कि रानियां क्षेत्र के लगभग 3500 मुकदमेंं ऐलनाबाद की अदालतोंं मेंं विचाराधीन है वहीं केवल 400 के करीब मामले रानियां ग्राम न्यायलय मेंं विचाराधीन हैं। उन्होंंने कहा कि रानियां क्षेत्र के लोगोंं को करीब 60 किलोमीटर की दूरी तय करके ऐलनाबाद की अदालतोंं मेंं सुनवाई के लिए जाना पड़ता है जिसके लिए लोगोंं को आर्थिक तथा मानसिक नुकसान होता है। उन्होंने न्यायमूर्ति से रानियां मेंं स्थित ग्राम न्यायलय को स्थाई कोर्ट बनाने की मांग की। वहीं बार एसोएिशन के सचिव रणजीत सिंह विर्क सहित सभी पदाधिकारियोंं ने न्यायमूर्ति को पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– सरकारी स्कूल में एडमिशन को लेकर चलाया डोर-टू-डोर अभियान

About The Author

Related Posts