एक दिन की बच्ची को नाले में फैंक मां फरार

Published On

सैनीपुरा स्थित गंदे नाले में मिली बच्ची, बच्ची को सामान्य अस्पताल में कराया भर्ती, पुलिस बच्ची के परिजनों की तलाश में जुटी

रोहतक (सकब)। एक बार फिर से मानवता शर्मशार होने का मामला सामने आया है। जहां बेटियां नौकरियों, शिक्षा, खेलों और मिस वर्ल्ड तक अपना नाम और माता पिता का नाम रोशन कर रही है वही रोहतक के सैनीपुरा में एक कलयुगी मां ने अपनी नौ महीने पेट में पल रही बच्ची को जन्म देने के बाद उसे मरने के लिए गन्दे नाले में फेंक देने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने किया अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज

जाको राखे सांइया मार सके ना कोये यह कहावत इस एक दिन की बच्ची पर बिलकुल सही बैठती है, जिस माँ ने बच्ची को मरने के लिए छोड़ दिया, लेकिन दो युवकों ने उसे बचा लिया और नवजात बच्ची को सामान्य अस्पताल के नीकु में भर्ती कराया। जहां बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ बताई गई है। घटना की सूचना मिलने पुलिस अस्पताल पहुंची और इस बारे में पता किया। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस यह पता लगाने मे बच्ची का जन्म कहां पर हुआ है और इसके माता-पिता कौन है।

बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ : डाक्टर

वहीं डाक्टरों ने बताया कि बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है। इससे पहले भी हिसार बाईपास पर एक महिला अपनी एक दिन की बच्ची को बस में बुजुर्ग महिला को सौंपकर चली गई थी, जिसके बारे में अभी तक पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिली है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts