पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से की शिष्टाचार मुलाकात 

Published On

खिजराबाद (सच कहूं/राजेन्द्र कुमार)। Khizrabad News: हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बन चुकी है, इसी कड़ी के अंतर्गत हरियाणा सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ शिष्टाचार मुलाकात की इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली भी साथ रहे। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि शिष्टाचार मुलाकात काफी सौहार्दपूर्ण वातावरण में रही। Yamunanagar News

उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली को भाजपा की ऐतिहासिक जीत की बधाई दी और हरियाणा मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए निर्णयों का स्वागत करते हुए कहा कि हरियाणा की वर्तमान सरकार ने पहली कलम से ही लगभग 25000 युवाओं को नौकरी देकर ऐतिहासिक कार्य किया है इसके लिए हरियाणा सरकार बधाई की पात्र हैं ,पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि केंद्र में एनडीए की मोदी सरकार अच्छा कार्य कर रही है उसी प्रकार हरियाणा में भी डबल इंजन की सरकार मुख्यमंत्री नायब सैनी के सशक्त नेतृत्व में कार्यरत है, उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जन-जन की सरकार है। Yamunanagar News

इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग साथ रहे।

यह भी पढ़ें:– नहर से 24 घंटों बाद बैंक मैनेजर का शव और कार भी बरामद

About The Author

Related Posts