डबवाली के मंजीत पाल ने 36वीं बार बढ़ाया इंसानियत की खातिर ये महत्वपूर्ण कदम

Published On

सरसा। आजकल लोग अपने स्वार्थ के लिए, सिर्फअपनी खुशी के लिए पता नहीं क्या क्या कार्य करते रहते हैं लेकिन इस दुनिया में ऐसे भी लोग हैं जो दूसरों की खुशी के लिए भी कार्य करते हैं। जी हां, डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी ऐसे ही हैं, जो अपने गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षा अनुसार 175 मानवता भलाई के कार्याें में लगे रहते हैं। Sirsa News

सरसा के ब्लॉक डबवाली के मंजीत पाल इन्सां ने 36वीं बार इंसानियत की खातिर फिर कदम बढ़ाया और मौका था, भतीजे के जन्मदिन का। अपने भतीजे को खुशी देने के लिए उन्होंने शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में जाकर किसी अंजान जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान जैसा महान कार्य किया, जिसकी अस्पताल प्रशासन व पीड़ित के परिजनों ने तहदिल से प्रशंसा की है। उल्लेखनीय है कि डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी नित अपनी खुशी के हर मौके पर मानवता भलाई का कार्य करते रहते हैं। Sirsa News

About The Author

Related Posts