माँ-बेटी की जलकर मौत

Published On

युवती के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया जलाकर मारने का आरोप

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। भिवानी जिले के गांव सैय में एक युवती व उसकी 18 महीने की बेटी जलने की वजह से मौत (Burn to Death) हो गई। युवती के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर उनकी बेटी को जलाकर मारने का आरोप लगा रहे हैं। जानकारी के अनुसार गांव कुसुंंभी निवासी कविता की शादी सैय निवासी सतपाल के साथ हुई थी।

युवती के पिता हरपाल ने आरोप लगाया कि सतपाल व उसकी माता दहेज के लिए कविता को तंग करते थे। शादी के बाद से ही कविता के ससुराल पक्ष के लोग उसे तंग करते थे। दहेज की मांग लगातार की जा रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कविता की हत्या की गई है। साथ ही कविता की 18 माह की बेटी भी इस आग (Burn to Death) में झुलस कर मर गई। वहीं थाना सदर प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिली थी। जांच के बाद ही सही स्थिति क पता चल सकेगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts