पंचकूला, अम्बाला, सोनीपत के नगर निगम के चुनावों की घोषणा, 27 दिसंबर को होगा मतदान

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंचकूला, अम्बाला, सोनीपत के नगर निगम के चुनाव 27 दिसम्बर को होंगे। 30 तारीख को मतगणना होगी। 11 दिसम्बर से 16 दिसम्बर तक नॉमिनेशन होगा। 17 दिसम्बर को स्क्रूटनी व 18 को विड्राल की तारीख है। यह जानकारी राज्य चुनाव आयुक्त दिलीप सिंह ने दी। चुनाव की घोषणा होते ही भाजपा, जजपा, कांग्रेस व इनेलो में संभावित उम्मीदवारों को लेकर हलचल शुरू हो गई है। बरोदा में मात खाने के बाद भाजपा सतर्कता बरतते हुए विजेता चेहरे की तलाश में लगी हुई है। दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पिछले दिनों सिंबल पर चुनाव लड़े जाने की संभावना जता चुके हैं।

हरियाणा कांग्रेस नगर निगम चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हरियाणा प्रदेश में होने वाले नगर निगम चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक रूप से विचार विमर्श करने के बाद यह निर्णय लिया गया है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts