चारो तरफ छाई है बहार जी, दोनो जहान की आई सरकार

Published On

धमतान साहिब (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। रविवार को एमएसजी भंडारा माह के उपलक्ष्य में ब्लॉक धमतान साहिब की ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा (Naamcharcha) का आयोजन एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र धमतान साहिब मे हुआ। नामचर्चा की शुरूआत प्रेमी सेवक शेर सिंह इन्सां द्वारा ‘धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ का पवित्र नारा लगाकर व आई हुई सारी साध सँगत को एमएसजी भण्डारा माह की बधाई देकर की गयी। ब्लॉक के लगभग सभी गाँव से बडी संख्या में साध संगत ने इस नामचर्चा में भाग लिया।

इसके बाद कविराज भाइयो द्वारा चारो तरफ छाई है बहार जी, दोनो जहान की आई सरकार …. एमएसजी दातार जद लिया अवतार दुख टूट गए बीमारा दे…. गा रे मेरे मन धन धन गा… आदि भजनों के माध्यम से गुरु महिमा का गुणगान किया। अंत मे पूज्य गुरु जी के रिकार्डेड वचन साध संगत को सुनाए गए, जिसे साध संगत ने श्रद्धापूर्वक सुना
नामचर्चा में 85 मेम्बर ने सुरेंद्र इन्सां ने साध सँगत को पूज्य गुरुजी की प्रेरणा से डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाये जा रहे 159 मानवता भलाई कार्यो में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

नामचर्चा (Naamcharcha) में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सदस्य, एमएसजी आईटी विंग कें सद्स्य, बुजर्ग समिति, नोजवान समिति, सूजान बहनो सहित सभी समितियो के जिम्मेवार मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:– कन्या कॉलेज में तीज महोत्सव का आयोजन

About The Author

Related Posts