सरकारी कॉलेजों में डेप्थ मुहिम का असर, छात्राओं ने ली शपथ

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। राजकीय महिला महाविद्यालय में नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत नशामुक्ति शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. हरविंद्र सिंह ने बताया कि महाविद्यालय की नशा मुक्ति समिति संयोजक प्रो. ऋतु के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. रामकुमार जांगड़ा ने की। प्राचार्य प्रो. रामकुमार जांगड़ा व प्रो. ऋतु द्वारा उपस्थितजन को नशामुक्ति शपथ दिलवाए जाने उपरांत बहुत सी छात्राओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण व नशे के विरुद्ध अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किए। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो. रामकुमार जांगड़ा ने उपस्थितजनों का आह्वान किया कि वे नशामुक्ति शपथ को व्यवहारिकता में लाते हुए नशे के विरुद्ध जागरूकता के प्रचार-प्रसार में अपना यथासंभव सक्रिय सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर प्रो. ऋतुु, प्रो. मीनू, प्रो. रितिका आदि भी मौजूद थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts