स्वर्गीय नरेंद्र इन्सां की बरसी पर जरूरतमंदों की मदद, सुनीता इन्सां ने वितरित की राशन किट

सुनीता इंसान परिवार ने सेवा कार्य से जीता दिल, MSG Complex में बांटी राशन किट

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज़)। MSG Complex: सुनीता इंसान, हरियाणा की सच्चे नामर सेवादार, ने अपने पति और बेटे गोरू इन्सां के साथ अपने पिता स्वर्गीय नरेंद्र इंसान की बरसी पर मानवता की मिसाल पेश की। इस अवसर पर जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित कर समाज सेवा का संदेश दिया गया। यह सेवा कार्य MSG Complex में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में जरूरतमंद परिवार पहुंचे। परिवार की ओर से आटा, दाल, चावल, तेल और अन्य जरूरी खाद्य सामग्री से भरी राशन किट वितरित की गईं। जरूरतमंद लोगों ने इस नेक पहल के लिए परिवार का आभार जताया।

इस दौरान सुनीता इन्सां ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है और उनके पिता स्वर्गीय नरेंद्र इन्सां हमेशा समाज सेवा के कार्यों से जुड़े रहे। उनकी याद में जरूरतमंदों की सहायता करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंद परिवारों को कठिन समय में सहारा मिलता है।

Sirsa News

About The Author

Related Posts