शिक्षा और रोजगार
व्यापारी से 25 लाख की फिरौती मांगने के मामले में एक गिरफ्तार
Published On
हिसार (सच कहूँ न्यूज)। हिसार में ऑटो मार्केट व्यापारी विपिन थरेजा से 25 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। डीआईजी बलवान सिंह राणा ने प्रेसवार्ता में बताया कि वेलकम कार डेकोर के संचालक विपिन थरेजा से फिरौती मांगने के मामले में हिसार सीआईए ने मिर्जापुर गांव निवासी संजय कुमार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि एक और आरोपी प्रदीप उर्फ दीपा फरार है। उन्होंने बताया कि संजय से पूछताछ की जा रही है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।