Khelo India: हरियाणा के इस जिले की हो गई मौज, बदल जाएगा सब कुछ

Published On

सोनीपत (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Sonipat News: देश में खेल प्रतिभाओं को निखारने और समावेशी खेल विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में भारत सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। केंद्र सरकार द्वारा देशभर में 139 अतिरिक्त खेलो इंडिया केंद्रों को मंजूरी दी गई है। इन केंद्रों की स्थापना उन खेलों के लिए की जाएगी, जिनमें अब तक अपेक्षाकृत कम भागीदारी देखने को मिली है।

इस योजना का उद्देश्य जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराना है | Sonipat News

जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सोनीपत जिले के इच्छुक खिलाड़ी अधिसूचित खेलों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जिला खेल अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं और किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय समय के दौरान जमा कराए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया केंद्रों के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कोच, आधुनिक खेल उपकरण और बेहतर अभ्यास वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।

अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए खिलाड़ी सुभाष स्टेडियम स्थित सोनीपत जिला खेल कार्यालय से सीधे संपर्क कर सकते हैं। यह योजना युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करने के साथ-साथ भविष्य के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करने में सहायक सिद्ध होगी। प्राथमिकता प्राप्त खेलों में साइक्लिंग, कराटे, ताइक्वांडो, शूटिंग, नौकायन, घुड़सवारी, वुशु, जिउ-जित्सु, जिम्नास्टिक, कुश्ती, रोइंग, स्क्वैश, स्पीड स्केटिंग, गोल्फ, कयाकिंग और कैनोइंग शामिल हैं। जिला खेल अधिकारी ने जिले के युवाओं से इस सुनहरे अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। Sonipat News

यह भी पढ़ें:– Dehradun Bus Accident: देहरादून में 30 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, कई लोगों की मौत

About The Author

Related Posts