शिक्षा और रोजगार
Cybersecurity Seminar: साइबर सुरक्षा पर एक जागरूक सेमिनार का आयोजन
साइबर सुरक्षा पर एक जागरूक सेमिनार का आयोजन
तोशाम (सच कहूँ/विरेंद्र सिंह)। Tosham News: बनवारी लाल जिंदल सूईवाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय तोशाम में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने तथा डिजिटल सुरक्षा के महत्व को समझाने के उद्देश्य से साइबर सुरक्षा पर एक जागरूक सेमिनार का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य श्याम वशिष्ठ ने इस प्रकार के जागरूक कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि साइबर सुरक्षा आज के समय की प्रमुख आवश्यकता है। इस प्रकार के आयोजनों द्वारा विद्यार्थियों को जिम्मेदार एवं सुरक्षा डिजिटल नागरिक बनाने के लिए प्रेरित करना है। प्राचार्य ने विष्णु कुमार साइबर अवेयरनेस कोर्डिनेटर भिवानी का स्वागत किया। विष्णु कुमार ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, आॅनलाइन सोशल मीडिया की सुरक्षा, डिजिटल लेन देन में सावधानियां तथा व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने, संदिग्ध काल का जवाब देने, तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी एवं ओटीपी साझा करने से बचना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर अपराध की स्थिति में शिकायत दर्ज करवाने तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम के संयोजक डा. महेंद्र सिंह ने बताया कि सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें डिजिटल तकनीक सुरक्षा एवं सकारात्मक उपयोग करने के लिए रहा।
Comments