मंडी डबवाली के नागरिकों को अब अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए नहीं जाना पड़ेगा शहर से दूर,जानें क्या है कारण

एमडी रेडियोडायग्नोसिस विशेषज्ञ डॉ. शिवांगी करेंगी अल्ट्रासाउंड, क्षेत्र के मरीजों को मिलेगा लाभ

Published On

डबवाली/गोरीवाला, 28 अक्तूबर (सच कहूँ/अनिल)। मंडी डबवाली के नागरिक अस्पताल में बुधवार को अल्ट्रासाउंड मशीन का शुभारंभ किया गया। इस सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को अब अल्ट्रासाउंड जांच के लिए दूसरे अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल में ही जांच की सुविधा मिलने से मरीजों को राहत मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा भी बढ़ेगा।

नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच की जिम्मेदारी एमडी रेडियोडायग्नोसिस विशेषज्ञ डॉ. शिवांगी संभालेंगी। इस सुविधा से क्षेत्र के लोगों को आवश्यक जांच के लिए स्थानीय स्तर पर ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रेणु शर्मा, हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा, डबवाली मार्केट कमेटी के चेयरमैन सतीश जग्गा, विजयंत शर्मा, मोहिंदर बंसल, अश्वनी बंसल और पंकज ढींगरा सहित नागरिक अस्पताल की पूरी टीम मौजूद रही।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts