शिक्षा और रोजगार
कब्रिस्तान परिसर में एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन
प्रताप नगर, सच कहूं न्यूज़ राजेंद्र कुमार। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए पढ़ो लिखो बढ़ो चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रताप नगर के कब्रिस्तान परिसर में एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन ट्रस्ट के समर्पित वालंटियर आज़म खान की देखरेख में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत “एक पेड़, एक जीवन” के संकल्प के साथ हुई, जहाँ सभी सहभागियों ने अपने हाथों से पौधे रोपे और धरती को हरियाली का उपहार देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि कब्रिस्तानों जैसे शांत और पवित्र स्थलों को भी हरियाली से संवारकर न केवल पर्यावरण की रक्षा की जा सकती है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सकारात्मक सोच भी स्थापित की जा सकती है।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी को समझते हुए हर वर्ष पौधारोपण करने और समाज को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में आज़म खान, शमी अंसारी, रिजवान अली, रशीद खान, मुकंद भारती, बिरमजीत भारती, पटवारी राजीव हुसैन आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।