शिक्षा और रोजगार
Haryana Railway: अमृतसर-जाखल-हिसार के लोगों को मिलने जा रही बड़ी खुशखबरी, सुभाष बराला ने दी जानकारी
Haryana Railway: अमृतसर-जाखल-हिसार के लोगों को मिलने जा रही बड़ी खुशखबरी, सुभाष बराला ने दी जानकारी
Published On
Haryana Railway: जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर जाखल, टोहाना और हिसार क्षेत्र से जुड़ी रेलवे परियोजनाओं व यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग उठाई।
सांसद बराला ने अमृतसर-जाखल-हिसार के बीच नई इंटरसिटी ट्रेन सेवा शुरू करने, अमृतसर-हिसार एक्सप्रेस में अतिरिक्त स्लीपर व जनरल कोच बढ़ाने तथा जमालपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग रखी। इसके अलावा जाखल के तलवाड़ा रोड अंडरब्रिज, टोहाना-कुलां रोड आरओबी और उकलाना रेलवे ओवरब्रिज के कार्य में तेजी लाने का भी आग्रह किया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद द्वारा उठाई गई मांगों पर सकारात्मक विचार करने और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया।