सड़क हादसे में एक की मौत, बाल-बाल बची महिला

Published On

पानीपत (सच कहूँ न्यूज)। जिले के सनौली क्षेत्र के गांव जलालपुर-फर्स्ट में एक पिकअप ने व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। दरअसल, व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ घर के बाहर सड़क पर टहल रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे में महिला बाल-बाल बच गई। आरोपी ड्राइवर मौके से गाड़ी समेत फरार हो गया। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। सनौली थाना पुलिस को दी शिकायत में मंतलेश ने बताया कि वह पानीपत के गांव जलालपुर-फर्स्ट की रहने वाली है। उसकी शादी करीब 20 साल पहले नरेश कुमार के साथ हुई थी। उसकी 2 बेटी व 2 बेटे हैं। वह अपने पति के साथ घर के बाहर घूमने गई थी। घूमने के बाद वे वापस घर की ओर जा रहे थे।

जब वे गांव के श्मशान घाट के पास पहुंचे तो उसी समय पीछे से सनौली की ओर से एक टाटा मैजिक चालक अपनी गाड़ी को तेज रफ्तारी, गफलत व लापरवाही से चलाता हुआ आया। जिसने सीधे नरेश को टक्कर मार दी। हादसे में मंतलेश बाल-बाल बच गई। नरेश सड़क पर गिर गया। पत्नी उसे संभालने लगी तो आरोपी वाहन चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण ने की सहायता से नरेश को सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts