खाते से लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में डाक कर्मचारी गिरफ्तार

भिवानी में डाक कर्मचारी गिरफ्तार, धोखाधड़ी का खुलासा

Sarvesh Kumar Picture
Published On

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Bhiwani News: जिला अनुसंधान इकाई भिवानी की टीम ने उप डाकघर लोहारू में खाताधारक के खाते से धोखाधड़ी कर रुपये निकालने के मामले में एक डाक कर्मचारी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अधीक्षक डाकघर भिवानी मंडल द्वारा थाना लोहारू में शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि उप डाकघर लोहारू में खाताधारक राम सिंह के बचत खाते से वर्ष 2025 के दौरान अलग-अलग तिथियों में बिना जानकारी के लगभग 3 लाख 20 हजार रुपए की राशि निकाली गई। शिकायत के आधार पर थाना लोहारू में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। Bhiwani News

जांच के दौरान जिला अनुसंधान इकाई के एएसआई विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को भिवानी से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मनोज कुमार निवासी गांव बेरला के रूप में हुई, जो उप डाकघर लोहारू में डाक सहायक के पद पर कार्यरत था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर खाताधारक राम सिंह के नाम से फर्जी विड्राल फॉर्म तैयार किए और फर्जी हस्ताक्षर कर वर्ष 2025 में अलग-अलग तिथियों पर लगभग 3 लाख 20 हजार की राशि निकाल ली। बाद में शिकायत की जांच शुरू होने पर आरोपी ने दिनांक 11 दिसंबर 2025 को उक्त राशि खाते में वापस जमा करवा दी थी, ताकि कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उप डाकघर के अन्य 5-6 खाताधारकों के खातों से भी फर्जी दस्तावेज तैयार कर लगभग 20-25 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। मामले में गहन जांच जारी है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। Bhiwani NewsArrested-Photo

About The Author

Related Posts