शहर के नौजवान युवा भाई बनकर…गरीब जरूरतमंद बहनों का करवाएंगे विवाह

Published On

कई सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रम करने के बाद अब पहली बार गरीब कन्याओं का करवाएंगे सामूहिक विवाह

  • 27 जून को प्रारंभ संस्था करवाएगी 11 गरीब कन्याओं का विवाह।

पानीपत (सच कहूँ/सन्नी कथूरिया)। शुक्रवार को सनौली रोड स्थित एक निजी ऑफिस में प्रारंभ एक नई शुरूआत रजि. संस्था द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। (Panipat) प्रेस वार्ता की अध्यक्षता प्रधान सिद्धार्थ गुप्ता ने की और उन्होंने बताया कि प्रारंभ एक नई शुरुआत संस्था की शुरुआत 3 साल पहले हुई थी। तभी से संस्था पूरे दिलो जान से जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए कार्य रही है। संस्था के दीपक गोयल ने बताया की इस बार संस्था सर्वसाधारण हेतु हिन्दू रीति अनुसार समाज के सभी जाति वर्ग के आर्थिक रूप से असमर्थ परिवारों हेतु कन्याओं की सेवार्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने जा रही है।आज अपने समाज में अनेक जातियाँ-वर्ग हैं जिनके लिये आज के जीवन में बेटे-बेटियों का विवाह करना बड़ी जिम्मेदारी का काम है परन्तु कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण यह पवित्र कार्य कठिन हो गया है।

इसलिए संस्था ने 27 जून 2023 दिन मंगलवार अषाढ़ शुक्ला पक्ष नवमी,भड़ली नवमी के शुभ दिन पर यह सम्मलेन करने का निर्णय लिया है रिश्तों की व्यवस्था बच्चों के माता पिता/अभिभावकों को स्वयं कानून के अंतर्गत करनी अनिवार्य है।इस मौके पर ट्रस्ट के महासचिव अंकुश जिंदल, कोषाध्यक्ष कपिल गुप्ता, ट्रस्टी आशीष बंसल, प्रदीप बंसल, अजय जिंदल, सुनील गुप्ता, नितिन गर्ग, वैभव कक्कड़, विकास गोयल , राजेश दहिया, विकास गर्ग, अंकित गुप्ता, आशीष गर्ग तथा अमित गोयल , सहयोगी अजय जैन तथा महिपाल बंसल मौजुद रहे।

लड़का लड़की के साथ परिवार की रजामंदी जरूरी।

महासचिव अंकुश जिंदल ने बताया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम में लड़की की उम्र 18 वर्ष से अधिक व लडके की उम्र 21वर्ष से अधिक होनी चाहिए। दोनों की रजामंदी के साथ परिवार की रजामंदी जरूरी है पूरी कानूनी कार्रवाई के बाद इस सामूहिक विवाह में लड़का लड़की की शादी करवाई जाएगी।

15 मई तक होगी रजिस्ट्रेशन। 74500-00008 पर करे संपर्क।

संस्था के सदस्यों ने बताया कि संस्था के सदस्य द्वारा जो यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम करवाया जा रहा है इसके लिए पहले रिजर्वेशन करवाना होगा। (Panipat) उसके बाद संस्था के टीम मौके पर जाकर परिवार की जांच पड़ताल करेंगे उसके बाद ही इस विवाह में हिस्सा ले पाएंगे।विवाह के लिए जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, शपथ पत्र, 4 पासपोर्ट साइज फोटो, तथा एम सी/सरपंच के लेटर हैड पर प्रमाण पत्र जमा करवाने होंगे।जरूरतमंद परिवार जल्दी से जल्दी 74500-00008, पर कॉल करके या रजिस्टर्ड ऑफिस H. No. 981 सेक्टर 25 पार्ट 2 पर आकर अपना नाम रजिस्टर्ड करा ले।

बड़े भाई बनकर करेंगे गरीब कन्याओं का विवाह।

संस्था के सदस्यों ने बताया संस्था पहली बार 11 गरीब कन्याओं का विवाह करवाने जा रही है टीम के सभी सदस्य कन्याओं का बड़ा भाई बनकर उनको जरूरत का सम्मान देकर इस पवित्र कार्य का हिस्सा बनेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts