बजट में जनता से किए वादों को प्राथमिकता: खट्टर

Published On

चंडीगढ़ l हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि इस बार का बजट (Budget) आधुनिक हरियाणा के विजन को ध्यान में रखते हुए पेश किया जाएगा जिसमें जनता से किए सभी वादों को प्राथमिकता दी जाएगी।

खट्टर हरियाणा भवन नयी दिल्ली में भाजपा संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं से वर्चुअल मीटिंग के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, कृषि एवं किसान कल्याण सहित अन्य सभी क्षेत्रों और वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। जनता की जरूरत और उसकी सेवा के लिए जो भी अच्छा होगा, उसके लिए कार्य किया जा रहा है। सरकार हरियाणवी संस्कृति और पर्यटन के विकास के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के इन दोनों क्षेत्रों की पहचान विश्व स्तर पर हो। सरकार भूतपूर्व सैनिकों व सैनिकों के कल्याण के लिए भी कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट (Budget) तैयार करने से पहले अलग-अलग सेक्टर के लोगों से बात की गई और उनके सुझाव आमंत्रित किए गए। कुछ प्रमुख विभागों से भी बजट पूर्व चर्चा की गई है। इस दौरान जो भी अच्छे सुझाव आएंगे, उन्हें बजट में शामिल किया जाएगा। सरकार का प्रयास है कि बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास व भविष्य के हरियाणा को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts