सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जनता को किया जाएगा नशे के खिलाफ जागरूक: फौगाट

Published On

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) के ओएसडी (प्रचार) गजेंद्र फौगाट ने कहा कि नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भजन, नाटकों द्वारा नशे के दुष्प्रभावों के बारे लोगों को जागरूक किया जायेगा ताकि प्रदेश को नशा मुक्त बनाया जा सके। इसके लिए सूचना, लोक संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर विशेष प्रचार अभियान चलाया जाएगा। रोहतक में विशेष प्रचार अभियान शुरू कर दिया गया है। Rohtak News

यह भी पढ़ें:– हरियाणा पुलिसकर्मियों की हुई मौज, खट्टर सरकार ने की अनेक भत्तों की घोषणा

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस नशा मुक्त अभियान में लोक कलाकारों द्वारा फोक, रागिनी एवं नाटक के माध्यम से हरियाणवी भाषा में लोगों को नशे की आदत को छोड़ने के लिए प्रेरित किया जायेगा। इस विशेष प्रचार-प्रसार अभियान में गांवों के सार्वजनिक स्थलों, स्कूलों और कॉलेजों में भजन एवं नाटक मण्डलियों द्वारा लगातार कार्यक्रम किए जाएगें।

लोक रंग सांझ सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा रागिनी दारू दुश्मन हो मानस की ना पीनी प्यानी चाहिए, करे शरीर का नाश आदमी न अक्कल आनी चाहिए- सुनाई गई व बेटी बचाओ-नशा भगाओ नाटक का मंचन किया गया, जिस पर दर्शकों ने खूब तालियां बटौरी। इसके अलावा, नौ साल करै कमाल, हैल्थ कार्ड बनवा लो, चिरायु का फायदा उठा लो नामक विकासात्मक गीत भी प्रस्तुत किए गए। Haryana News

About The Author

Related Posts