Agniveer: अग्निवीर के लिए 4 जिलों की भर्ती शुरू, 8798 उम्मीदवार ले रहे भाग

Published On

भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ जिलों के प्रतिभागी युवा ले रहें हैं हिस्सा

भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। Agniveer Recruitment: भारतीय सेना में भर्ती होने के इच्छुक प्रदेश के चार जिलों के लिए भारतीय सेना द्वारा आज 16 दिवसीय भर्ती रैली अभियान भिवानी के भीम स्टेडियम में शुरू हो गया है। सेना भर्ती कार्यालय व जिला प्रशासन द्वारा की गई कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह चार बजे से भीम स्टेडियम में उम्मीदवारों का प्रवेश बैच के अनुरूप किया गया। स्टेडियम के चारों ओर सेना के जवानों के साथ हरियाणा पुलिस के जवानों को भी तैनात किया गया है। Bhiwani News

सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के निदेशक कर्नल के. संदीप ने बताया कि अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती कार्यालय, चरखी दादरी ने भर्ती के लिए महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी और भिवानी जिले के सभी आॅनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण 8,798 उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण के लिए तारीख अनुसार अलग-अलग श्रेणियों के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके हैं। युवाओं को अग्निवीर बनने के लिए 1600 मीटर दौड़ लगानी होगी। इसके अतिरिक्त कम से कम 6 और अधिकतम 10 चिनप्स (बीम), 9 फीट डिच जम्प, और जिग जैग बैलेंस आदि टेस्ट भी लिया जाएगा। Bhiwani News

फिजिकल टेस्ट में पास उम्मीदवारों को अगले दिन चिकित्सा परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। वहीं भर्ती रैली में पहुंचे युवा सोनू व मुकुल ने बताया कि भर्ती रैली में पहुंचकर उन्हें देश सेवा में शामिल होने का सुनहरा अवसर मिला है। यहां पर दौड़ के लिए बेहतर ट्रैक बनाया गया है। सेना के अधिकारियों द्वारा शारीरिक जांच बेहतर तरीके से की जा रही है।

यह भी पढ़ें:– उच्च प्राथमिक विद्यालय बुच्चाखेड़ी में शिक्षा चौपाल का आयोजन

About The Author

Related Posts