शिक्षा और रोजगार
Ambulance: रेडक्रॉस ने नागरिकों की सेवा में समर्पित की नई एम्बुलेंस
रेडक्रॉस ने नागरिकों की सेवा में समर्पित की एम्बुलेंस
भिवानी/चरखी दादरी, सच कहूँ न्यूज। Charkhi Dadri News: स्वास्थ्य सेवाओं के लगातार आधुनिकीकरण और आम नागरिकों को त्वरित चिकित्सा लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से बेड़े में शामिल की जा रही नई एम्बुलेंस सेवाएं वरदान साबित हो रही हैं। समय के साथ चिकित्सा क्षेत्र में आए बदलावों और नई एम्बुलेंसों का मुख्य उद्देश्य रिस्पांस टाइम को न्यूनतम करना और हर गंभीर मरीज तक सुपर-स्पेशलिटी केयर की पहुँच सुनिश्चित करना है। रेडक्रॉस की ओर से उपलब्ध करवाई गई एंबुलेंस को जनता को समर्पित करते हुए दादरी उपायुक्त मनदीप कौर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि नई एम्बुलेंसों में पोर्टेबल वेंटिलेटर, उच्च क्षमता वाले आॅक्सीजन सिलेंडर, डिफिब्रिलेटर (हार्ट शॉक मशीन), एडवांस मॉनिटरिंग सिस्टम और आॅटोमैटिक स्ट्रेचर जैसी आधुनिक सुविधा उपलब्ध होती है। आधुनिक नेविगेशन और जीपीएस तकनीक से जुड़ी होने के कारण ये एम्बुलेंस कम से कम समय में पीड़ित तक पहुँचती हैं, जिससे 'गोल्डन आवर' के भीतर इलाज मिलना सुनिश्चित होता है।
Comments