Food Department Raid: त्योहारी सीजन से पहले खाद्य विभाग ने सीज किया 555 किलो घी

317 किलो खुले घी के नमूने जांच के लिए भेजें

Published On

Food Department Raid:  सरसा/गोरीवाला,(सच कहूँ/सुनील वर्मा-अनिल)। त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग और सीएम फ्लाइंग की संयुक्त टीम ने सरसा जिले में तीन जगह छापेमारी की। डबवाली में डेयरी एंड मिल्क सेंटर से 554.8 किलो घी सीज किया गया, जबकि 317 किलो खुले घी के नमूने जांच के लिए गए। सरसा में सत्यम स्वीट्स पर 65 किलो खराब रसगुल्ले और 40 किलो खराब चाशनी मिलने पर टीम ने इन्हें मौके पर ही नष्ट करवा दिया। रोहन ट्रेडर्स से भी घी का सैंपल लिया गया।

डेयरी में मिले 58 खाली टीन और सील ढक्कन

डबवाली में एसडीएम योगेश दिलहोर और खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. सुनील बिश्नोई की अगुवाई में रेलवे फाटक के पास स्थित डेयरी एंड मिल्क सेंटर की जांच की गई। टीम को खुले घी के अलावा अलग-अलग कंपनियों के घी और मक्खन का स्टॉक मिला। जांच के दौरान 15 किलो क्षमता वाले 58 खाली टीन और वेरका के 14 सील ढक्कन भी मिले। टीम ने स्टॉक और दस्तावेजों की जांच करते हुए घी सीज कर दिया। नमूनों को प्रयोगशाला भेजा गया है।

सत्यम स्वीट्स में खराब मिठाइयां मिलीं 

सरसा में रानियां रोड स्थित सत्यम स्वीट्स पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. सुनील बिश्नोई और सीएम फ्लाइंग अधिकारी राजेश कुमार की टीम ने छापा मारा। यहां खराब रसगुल्ले और चाशनी मिलने पर उन्हें नष्ट करवाया गया। रसगुल्ले, गुलाब जामुन और मावे के नमूने भी लिए गए। वहीं, रोहन ट्रेडर्स से घी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts