बहालगढ़ आश्रम के पास सड़क हादसा, घायल लोगों को सेवादारों ने अस्पताल पहुंचाया

Published On

सोनीपत (सच कहूँ न्यूज)। बहालगढ़ आश्रम के पास बने फ्लाईओवर पर आज झुंडपुर, निवासी परवीन और उसका भाई मोटरसाइकिल पर सवार होकर पानीपत से बहालगढ़ होते हुए अपने गांव जा रहे थे। लेकिन बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सवार दोनों व्यक्ति फ्लाईओवर की दीवार से टकरा गए और भयानक रूप से घायल हो गए। जिनको बहालगढ़ आश्रम से आ रहे साहिल इन्सां ,विकास इन्सां , हवलदार राजेश ने उनको उठाया और आनन-फानन में जा रहे आॅटो को रुकवा कर उनको सोनीपत स्थित सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया। जिनमें से एक की हालत ज्यादा गंभीर थी जिसको रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया और दूसरे व्यक्ति का इलाज सोनीपत सिविल हॉस्पिटल में चल रहा है , राजकुमार हवलदार ने डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों की खूब जमकर प्रशंसा की, और पुरस्कार के लिए आगे नाम भेजने के लिए भी बोला।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts