Sirsa News: ट्रक व मोटरसाइकिल के बीच भिडंत, दो की मौत, एक घायल

Published On

Sirsa (Sunil Verma / Sach Kahoon News)

मंगलवार को शाम करीब सात बजे बेगू रोड पर स्थित मिल्क प्लांट के निकट ट्रक व मोटरसाइकिल के बीच भिडंत हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दंपत्ति की मौत हो गई। जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी मुताबिक राजस्थान के भादरा निवासी दंपत्ति सिरसा में शादी में आया हुआ था।

शाम को वह अपनी पत्नी व बेटी के साथ मोटरसाइकिल पर गांव बेगू जा रहा था। मिल्क प्लांट के निकट ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक के नीचे आने से महिला की मौत हो गई जबकि व्यक्ति का सिर डिवाइडर से टकरा गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी भी मौत हो गई। युवती को भी हादसे में चोटें लगी।

युवती गांव बेगू में विवाहित थी। शादी समारोह में शामिल होकर वह अपने माता पिता के साथ अपने ससुराल जा रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही कीर्तिनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों व घायल को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

About The Author

Related Posts