सरसा के इस गांव में घर पर महिला को अकेली देख गले से सोने की चेन झपटकर फरार

Published On

Chain Snatching: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। गांव बनसुधार में बधाई लेने आए दो लोगों ने घर पर महिला को अकेली देख उसके गले से सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। महिला का आरोप है कि एक युवक बाइक चला रहा था और दूसरा किन्नर के रूप में उसके साथ बैठा था। पुलिस को दी शिकायत में बनसुधार निवासी महिला शकुंतला देवी ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपने घर पर थी। शाम करीब सवा तीन बजे वह घर पर काम कर रही थी। उसी समय एक किन्नर के रूप में लड़का व बाइक पर उसके साथ अन्य लड़का उसके घर आए और उससे बधाई मांगने लगे। Sirsa News

इस पर महिला ने किन्नर-युवक से कहा, हमारे घर में ना तो कोई शादी है, तो ना ही कोई लड़का पैदा हुआ है, तो किस नाम की बधाई दूं। फिर भी उसने कहा, आपको 100 रुपए दे देती हूं। उसी समय उसके गले में पहनी सोने की तबीजी पर झपटा मारकर वे अपना बाइक लेकर फरार हो गए। महिला के बेटे आदित्य ने बताया कि एक युवक और उसके साथ किन्नर बना युवक दोनों गांव में दिनभर से बधाई ले रहे थे, वे दोनों

उनके घर चले गए। उनका घर गांव से कुछ दूरी पर बाहर ढाणी में बना है और उस समय उसकी मां व बुजुर्ग दादी ही घर पर थी। इसका फायदा उठाकर वे वारदात करके फरार हो गए। उसने बताया कि उन्होंने गांव में पता किया और कुछ दुकानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें वह दुकानदारों से बधाई के नाम पर सूट व पैसे लेते दिख रहे हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्जकर जांच शुरू की है। Sirsa News

About The Author

Related Posts