इंटर-कॉलेज मीडिया क्विज प्रतियोगिता में शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज की टीम का बेहतरीन प्रदर्शन

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सरसा के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा बुधवार को इंटर-कॉलेज मीडिया क्विज प्रतियोगिता का आयोजन विभाग के सभागार में किया गया। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सेवा सिंह बाजवा ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नरसी राम बिश्नोई के दिशा-निर्देशन में विद्यार्थियों को व्यावहारिक रूप से दक्ष करने के उद्देश्य से इस गतिविधि का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे गए थे। इस आयोजन में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्ण रूप से भाग लिया। Sirsa News

इस प्रतियोगिता में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, सीडीएलयू, सरसा से मनप्रीत, सीमा व दीपांशी की टीम ने पहला स्थान, जेसीडी मैमोरियल कॉलेज सरसा से कृष्परीत, मंजीत सिंह व सुखविंदर की टीम ने दूसरा स्थान व शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज, सरसा से अशप्रीत, खुशी व रीना की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. उमेद सिंह, प्रो. मोहम्मद काशिफ किदवई और प्रो. संजीत ने निभाई। उन्होंने विभाग को इस सफल आयोजन की बधाई दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में इस कार्यक्रम के प्रो. सेवा सिंह बाजवा को कन्वीनर डॉ. अमित सांगवान और आॅगेर्नाइजिंग सेक्ट्री डॉ. रविंदर ढिल्लों सहित विभाग की शोधार्थी सपना, पल्लवी और सहायक रोहतास, राजेंदर, शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज से रेनू व दर्शन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। Sirsa News

जिलेभर में 32 हजार निरक्षर इस दिन देंगे साक्षर बनने के लिए (लर्नर) परीक्षा

About The Author

Related Posts