घग्गर उफान पर, सरसा और फतेहाबाद में हालात खराब

Published On

24 घंटे में छह जगह से टूटा रंगोई नाला, दर्जनों गांव पर मंडरा रहा खतरा, करनाल में यमुना बढ़ा रही परेशानी | Sirsa Flood News

सरसा/फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के सरसा में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यहां घग्गर नदी का जलस्तर लगातार 50 हजार क्यूसेक से ऊपर चल रहा है। ऐसे में सरसा, रानियां, ऐलनाबाद के साथ-साथ चार दर्जन से अधिक गांव खतरे में हैं। अब रंगोई नाले ने भी इस खतरे को बढ़ा दिया है। बीते 24 घंटे में रंगोई नाला छह जगह से टूट चुका है। गांव सिंकदरपुर के पास रंगोई नाला टूटने के बाद नेशनल हाईवे के साथ पानी लग चुका है। वहीं फतेहाबाद से भी पानी अब सरसा के गांवों में पहुंचने के आसार हैं। ऐसे में 10 गांव प्रशासन ने रडार पर रखे हैं। Sirsa Flood News

वहीं फतेहाबाद में आई बाढ़ का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। वीरवार तड़के पानी ने रतिया रोड से होते हुए हांसपुर की तरफ जाने वाले रोड को भी कवर कर लिया। वहीं रात को ही रतिया रोड फ्लाई ओवर के नीचे खेतों में पानी निकासी के लिए बनाए साइफन से शहर की तरफ पानी लीकेज हो गई। दूसरी ओर करनाल में यमुना उफान पर है। नबीपुर और खराजपुर में यमुना से कटाव जारी है। राहत की बात है कि लालूपुरा में अभी तक कटाव नियंत्रण में है। बाढ़ग्रस्त इलाकों में बीमारियों से निपटने के प्रशासन द्वारा मेडिकल टीमें भेजी जा रही हैं, क्योंकि पानी के चलते डेंगू और मलेरिया के केस लगातार बढ़ रहे हैं।

रावी दरिया का जलस्तर बढ़ा, करतारपुर कॉरिडोर बंदकं टीली तारें भी पानी में डूबीं, पानी निकासी हुई प्रभावित | Fatehabad Flood

डेरा बाबा नानक। डेरा बाबा नानक की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बने श्री करतारपुर कॉरिडोर के सामने रावी दरिया के पानी का स्तर बढ़ने से वीरवार को श्रद्धालु गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब नहीं जा पाए और उन्हें बीच से ही वापिस लौटना पड़ा। दूसरी तरफ भारत के अधिकारियों का कहना है कि रावी दरिया के बढ़े पानी के स्तर के चलते तीन दिन के लिए करतारपुर कॉरिडोर बंद कर दिया गया है। Sirsa Flood News

डीसी डा. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि करतारपुर कारिडोर को रावी दरिया के पानी का कोई खतरा नहीं है। बुधवार को उज्ज दरिया के सभी गेट खोलने के उपरांत पानी दरिया में छोड़ने के चलते डेरा बाबा नानक की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बने दर्शन स्थल के समक्ष लगी कंटीली तार पानी में डूबी हुई है। जिसके चलते पाकिस्तान की ओर से तैयार किए जा रहे करतारपुर पुल के नीचे से रावी के पानी का निकासी प्रभावित हो रही है।

Sirsa Flood News

20 फीट बांध बनाया

रावी दरिया के पानी का बहाव भारत पाकिस्तान की जीरो लाइन पर होने के चलते कॉरिडोर पर सुरक्षा के मद्देनजर मिट्टी की बोरियों से करीब 20 फीट बांध बनाया गया है। इस मौके पर गांव पखोके टाहली के किसान गुरनाम सिंह, सुखदेव सिंह, जतिंदर सिंह, सुखदेव सिंह, अमरीक सिंह आदि ने बताया कि दरिया के पानी का स्तर बढ़ गया है। पाकिस्तान की तरफ रावी दरिया के पानी की निकासी न होने के चलते वहां लगी कंटीली तार व फसल पानी में डूब गई हैं।

दिल्ली जाने वालों के लिए राहत | Fatehabad Flood

दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। पंजाब और हरियाणा की रोडवेज बसों की सेवा दिल्ली कश्मीरी गेट बस अड्डे तक शुरू हो गई है। कश्मीरी गेट बस अड्डा आम लोगों के लिए खुलने जा रहा है। बीते दिनों भारी बारिश और जलभराव के कारण आवाजाही बंद कर दी गई थी।

यह भी पढ़ें:– बरसात में बांध मजबूत करने पहुंचे शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार

About The Author

Related Posts