Martyr: एयरक्राफ्ट बेस पर तैनात जवान मनीष कुमार का निधन, पूरे सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Published On

नरवाना (सच कहूँ/राहुल)। Jawan Manish Kumar Shahid: भारतीय सेना में तैनात सिपाही मनीष कुमार का 18 दिसंबर 2025 को पश्चिम बंगाल स्थित एयरक्राफ्ट बेस पर आकस्मिक निधन हो गया। वह डिफेंस सिक्योरिटी कोर (डीएससी) विंग में सेवाएं दे रहे थे। जानकारी के अनुसार शारीरिक अभ्यास के बाद विश्राम के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। चिकित्सकीय जांच में नस फटने को निधन का कारण बताया गया। जवान के निधन से सेना यूनिट सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मूल रूप से गांव सुलेहड़ा, उपमंडल नरवाना निवासी मनीष कुमार वर्ष 2016 में सिख रेजीमेंट (टीए ब्रांच) के माध्यम से भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। Narwana

उन्होंने जालंधर में प्रशिक्षण प्राप्त किया था। 19 दिसंबर को उनका पार्थिव शरीर गांव सुलेहड़ा लाया गया, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। छोटे भाई सोनू ने मुखाग्नि दी। सेना की टुकड़ी ने 21 राउंड फायर कर दिवंगत जवान को अंतिम सलामी दी। नायब तहसीलदार रणवीर सिंह, भाजपा नेता करण प्रताप सिंह सहित अनेक सामाजिक, किसान व राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शव यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए और भारत माता की जय के नारों से गांव गूंज उठा। पूरे गांव में शोक का माहौल रहा। Narwana

यह भी पढ़ें:– Haryana Roadways News: रोडवेज बस में ड्राइवर-कंडक्टर में झगड़ा, दड़बा कलां के पास खाई में उतरी बस

About The Author

Related Posts