मॉनसून की शुरू हुई कहानी, सरसा शहर हुआ पानी-पानी

Published On

लगातार 5 दिन बारिश होने की मौसम विभाग ने दी चेतावनी

सरसा। मॉनसूनी सीजन की बरसात शनिवार बाद दोपहर सरसा शहर में जमकर हुई। थोड़ी सी देर की बारिश में सरसा शहर पानी-पानी हो गया। जगह-जगह सड़कों और गलियों में पानी भर गया, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर आमजन को इस बारिश ने गर्मी से भी निजात दिलाई है। मॉनसून के इस सीजन को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले 5 दिन लगातार भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश में 8 और 9 जुलाई को भारी बरसात हो सकती है।

सुनील वर्मा

मॉनसून के इस सीजन में खराब मौसम के चलते दक्षिण कश्मीर में अमरनाथ यात्रा पर लगातार दूसरे दिन रोक लगा दी गई। खराब मौसम एवं भारी बरसात होने के बावजूद भी हजारों तीर्थयात्री बाबा बर्फानी के दर्शन करने पहुंचे हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटे में भारत के मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गुजरात, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, सिक्किम, पश्चिमी बंगाल, असम, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, नगालैंड, ओडिशा, झारखंड, महाराष्टÑ और गोवा में बारिश होने का अनुमान है।

rain
rain

About The Author

Related Posts