Haryana-Punjab Weather Alert: मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी, हरियाणा-पंजाब में इस दिन से बदलेगा मौसम, जानिये

Published On

Haryana-Punjab Weather Alert: हिसार (संदीप सिंहमार)। हरियाणा-पंजाब के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने अपडेट जारी किया है। हरियाणा व पंजाब में दिन के वक्त 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान अधिक रह सकता है। अगले पांच दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों विशेषकर उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की कमी आएगी। हालांकि, बाकी के हिस्सों में तापमान में बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। पिछले 24 घंटे में दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट आई है। दिल्ली में इस समय अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री चल रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान 15-19 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है। कुछ ऐसी ही स्थिति हरियाणा व पंजाब में भी रहने की उम्मीद है।

Winter Diet: दूध की ताकत कई गुना तक बढ़ा देती है ये एक चीज, रोजाना मिलाकर पीने से लोहे सा मजबूत बनता है शरीर

वहीं मौसम विभाग की मानें तो एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जो पहाड़ों में ऊंची चोटियों पर असर दिखाएगा। इससे कहीं-कहीं हल्की बर्फ पड़ने की संभावना बन सकती है। हरियाणा-पंजाब में यह पश्चिमी विक्षोभ 11-12 नवंबर को असर दिखा सकता है। इस दौरान बादल छा सकते हैं। अक्टूबर से अब तक बारिश नहीं हुई है। इसके कारण अक्टूबर में सामान्य के मुकाबले ज्यादा तापमान रहा था। नवंबर में भी ऐसी ही संभावनाएं जताई जा रही हैं।

हिमाचल प्रदेश में कोहरा छाए रहने की उम्मीद | Haryana-Punjab Weather Alert

हिमाचल प्रदेश में सुबह वक्त घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। वहीं जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, राजस्थान आदि जैसे राज्यों में न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री औसत से ज्यादा बना रहेगा। अगले पांच दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों विशेषकर उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की कमी आएगी। हालांकि, बाकी के हिस्सों में तापमान में बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। पिछले 24 घंटे में दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट आई है। दिल्ली में इस समय अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री चल रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान 15-19 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है। कुछ ऐसी ही स्थिति हरियाणा व पंजाब में भी रहने की उम्मीद है।

About The Author

Related Posts