फतेहाबाद: नामचर्चा में गाया भजन ने कमाल कर दिया

Published On

फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। पावन एमएसजी माह के उपलक्ष्य में ब्लॉक फतेहाबाद की ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा स्थानीय हिसार रोड स्थित नामचर्चा घर में धूमधाम से आयोजित की गई। नामचर्चा को लेकर ब्लॉक की साध-संगत ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नामचर्चा को लेकर साध-संगत में काफी उत्साह देखा गया। नामचर्चा की शुरुआत पवित्र नारा लगाकर ब्लॉक प्रेमी सेवक अमर चंद, ओमप्रकाश सोनी ने संयुक्त रुप से की।

नामचर्चा के दौरान कविराजों ने भजनों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। नामचर्चा को लेकर नामचर्चा घर को बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया गया था। नामचर्चा के दौरान 85 मैंबर राजकुमार कामरा ने डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई कार्यों के बारे में साध-संगत को विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने साध-संगत को मानवता भलाई कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

नामचर्चा के दौरान साध-संगत ने हाथ खड़े कर प्रण लिया कि वे पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन वचनों पर चलते हुए मानवता भलाई कार्यों को बढ़-चढ़कर गति देंगे। वहीं नामचर्चा के दौरान ब्लॉक के सभी गांवों की ग्रामीण स्तरीय कमेटियों का गठन किया गया। ये कमेटियां सेवा कार्यों के अलावा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए उनकी पूर्ण रूप से पहचान कर अपने स्तर पर आपसी विचार-विमर्श भी करेगी। चयनित कमेटियों ने नारा लगाकर ये प्रण लिया कि वे पूज्य गुरु जी के वचनों को मानते हुए सभी से नि:स्वार्थ भाव से प्रेम करते हुए जरूरतमंदों की मदद के लिए कार्य करेगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts