शाह सतनाम जी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शारीरिक शिक्षा और फिटनेस के दिए टिप्स

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शाह सतनाम जी शिक्षण महाविद्यालय में स्पोर्ट्स क्लब की सौजन्य से एनसीवीईटी (राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण परिषद) के द्वारा फिजिकल एजुकेशन ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. रजनी बाला टीम मुखिया विष्णु, वीरपाल ने किया और तकनीकी टीम में सूरज, लव और आयुष रहे। Sirsa News

मंच का संचालन सहायक प्रो.संदीप सिंह के द्वारा किया गया। प्राचार्या डॉ. रजनी बाला ने सभी टीम सदस्यों का स्वागत किया। इसमें डी.एल.एड.,बी.एड.एम.एड. के छात्रों के साथ साथ पूर्व छात्रों ने भी भाग लिया। सूरज और वीरपाल ने छात्रों को पॉवर प्वाइंट प्रंजटेशन के माध्यम से शारीरिक शिक्षा और शारीरिक फिटनेस के बारे में बताया कि शारीरिक फिटनेस से कई स्वास्थ्य लाभ है। नियमित व्यायाम और शारीरिक गतिविधि मजबूत मांसपेशियों को बढ़ावा देती है। यह श्वसन, हृदय, स्वास्थ्य और समग्र स्वास्थ्य में सुधार करता है।

सक्रिय रहने से आपको स्वस्थ वजन बनाए रखने, हृदय रोग के जोखिम को कम करने और कुछ कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। इसलिए हमें नियमित व्यायाम, योग करते रहना चाहिए। निरोगी काया ही मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। अंत में प्राचार्या ने सभी टीम सदस्यों का धन्यवाद किया और छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इस कोर्स में रजिस्ट्रेशन कराने के बाद एनएसक्यूएफ (राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढ़ाचा) लेवल तीन का सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। वह हरियाणा रोजगार कौशल निगम के तहत नियुक्तियाँ होती हैं। उसमें यह प्रमाण पत्र बहुत ही लाभ सिद्ध होगा। सभी छात्रों ने प्रशिक्षण कैम्प में भाग लेने पर धन्यवाद किया और शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। Sirsa News

शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज ने राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

About The Author

Related Posts