बारातियों से भरी जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत, 11 घायल

Published On

जींद (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के जींद जिले में ईक्कस गांव के निकट आज अल सुबह एक ट्रक ने बारातियों से भरी एक जीप को टक्कर मार दी जिसमें जीप चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि बारात गांव मसुदपुर (हिसार) से कल शाम सफीदों रोड के मैरिज पैलेस में पहुंची थी। शादी के बाद मध्य रात्रि के बाद 13 बाराती जीप से वापस गांव मसुदपुर वापस लौट रहे थे। गांव ईक्कस के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक ने जीप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में जीप चालक ठोलू राम और चालक की साथ वाली सीट पर बैठे एक बाराती राम प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। कुल 11 बाराती घायल हुए हैं जिन्हें पहले सामान्य अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें अग्रोहा मेडीकल कॉलेज रेफर किया गया। ट्रक चालक फरार बताया जाता है। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts