Civil Hospital Sirsa: नागरिक अस्पताल में व्यक्ति की जेब से निकाले 24 हजार

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Civil Hospital Sirsa: जिला नागरिक अस्पताल में पत्नी का उपचार करवाने आए व्यक्ति की पर्ची बनवाते वक्त भीड़ का फायदा उठाकर शातिर लोगों ने जेब तराशी कर डाली और जेब से 24 हजार रुपए की नकदी चुराकर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में गांव नुहियावांली निवासी राजेंद्र ने बताया कि बीती 28 मई की सुबह वह पर्ची बनवाने के लिए लाइन में लगा हुआ था। उसके कमीज की जेब में 24 हजार रुपए की नकदी थी। Sirsa News

इसी दौरान भीड़ अधिक होने के कारण किसी शातिर व्यक्ति ने उसकी जेब से 24 हजार रुपए की राशि निकाल ली। जब वह पर्ची बनवाकर बाहर आया तो उसने जेब संभाली, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। उसने आसपास के लोगों से भी काफी पूछताछ की, लेकिन नकदी का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू की है। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– Bhiwani Suicide News: भिवानी के पुलिस कांस्टेबल ने की खुदकुशी

About The Author

Related Posts