कागदाना की होनहार बेटी टिवंकल पूनियां ने हरियाणा खेल महाकुंभ में जीता गोल्ड मेडल

Published On

चौपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। Chopta News: हरियाणा पंचकूला के चौधरी देवीलाल स्टेडियम में 31 जुलाई से 3 अगस्त 2024 तक चल रहे खेल महाकुंभ में बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कागदाना की होनहार बेटी ने गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। यह जानकारी देते हुए वॉलीबॉल कोच डॉ. जसबीर सिंह जाखड़ ने बताया कि महिला महाविद्यालय जमाल की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ट्विंकल पूनिया पुत्री सुनील पूनिया कागदाना (70 से 75 किलो भार वर्ग) ने गोल्ड एवं नैना पुत्री राम सिंह (48 से 50 किलो भार वर्ग) ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में चल रहे खेल महाकुंभ वॉलीबॉल प्रतियोगिता में ममता पुत्री दिलीप सिंह ने राज्य स्तर पर भाग लिया। इस विशेष उपलब्धि पर कॉलेज प्रधान राजेश कुमार, निदेशक वेद प्रकाश गुप्ता, कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. दलजीत सिंह एवं अन्य स्टाफ सदस्य गण ने इन खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– बदलाव जनसभा को संबोधित करने के लिए कल अपने ससुराल पिहोवा पहुंचेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान :- राज कौर गिल

About The Author

Related Posts