सरसा में दो मरीज मिले कोरोना संक्रमित

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। जिला में बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण (Corona Infected) दो मामले सामने आए है जबकि एक मरीज स्वस्थ हुआ है। जिला में कोरोना से स्वस्थ होने की दर 98.37 प्रतिशत है। सीएमओ डॉ. मुनीष बंसल ने बताया कि जिला में बृहस्पतिवार को सरसा शहर से एक व ऐलनाबाद से एक मरीज कोरोना संक्रमित मिले है। उन्होंने बताय कि एक मरीज स्वस्थ हुआ है।

उन्होंने बताया कि अब तक जिलाभर से 663176 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 33373 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जिला में 32830 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। 443 लोगों की रिपार्ट आना अभी बाकी है। जिला में तीन एक्टिव मरीज है, जिनको होम आइसोलेट किया गया है। जिला में अब तक 540 लोगों की कोरोना (Corona Infected) से मौत हो चुकी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts