झज्जर में दो लोगों को मारी गोली: एक की मौत

Published On

बचाव में आया साथी युवक गंभीर, पैसों के लेनदेन को लेकर हुई वारदात

सच कहूँ/संजय भाटिया, झज्जर। झज्जर के कस्बा बादली में शनिवार की सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय कपिल पुत्र इन्द्र सिंह निवासी बादली के रूप में हुई है। घटना के दौरान मौके पर बीच-बचाव करने आए कृपाल नामक युवक के भी हाथ में गोली(Shot In Jhajjar) लगने की सूचना है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। प्रारम्भिक जांच में पुलिस ने हत्या किए जाने का मुख्य कारण पैसों का लेन-देन बताया है।

पुलिस के अनुसार शनिवार की सुबह कपिल अपने मकान के सामने खड़ा था। उसी दौरान बादली का ही सोमबीर मौके पर आया और कहासुनी करने लगा। आरोप है कि कहासुनी इतनी बढ़ी की आरोपी सोमबीर ने रिवाल्वर निकाल ली और उससे कपिल पर कई फायर किए। आरोपी द्वारा की गई फायरिंग से तीन गोलियां कपिल को लगी और कपिल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसी दौरान बीच-बचाव कर रहे कृपाल नामक व्यक्ति को भी एक गोली उसके हाथ पर लगी।

बाद में घटना को अंजामद दिए जाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल प्रारम्भिक जांच में मामला पैसों के लेन-देन का सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही इस मामले में पूरी सच्चाई सामने आएगी। पुलिस ने शव मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराएजाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts