Haryana Weather: भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने हरियाणावासियों को दी खुशखबरी, पढ़ें मौसम विभाग की ताजा अपडेट

Published On

Haryana Weather: हिसार (संदीप सिंहमार)। भीषण गर्मी के बीच हरियाणा में मौसम विभाग का नया अपडेट आया है। मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा में आज शुक्रवार रात से मौसम में बदलाव होने की संभावना बताई जा रही है। राजस्थान से आने वाली दक्षिण-पश्चिमी हवाएं रात से हरियाणा में प्रवेश करने वाली पूर्वी हवाओं में बदल जाएंगी। ये हवाएं अपने साथ नमी लेकर आती हैं। इससे बढ़ते तापमान में गिरावट देखी जा सकती है और साथ ही बारिश होने की संभावना हैं। मौसम विभाग के तहत पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण एक जून से हरियाणा में बारिश होने की संभावना हैं। हालांकि यह बारिश कुछ इलाकों में होगी, लेकिन पूर्वी हवाएं चलने से लोगों को दिन में बढ़ती गर्मी से से राहत मिलेगी। राजस्थान से हरियाणा के उत्तर-पश्चिमी जिलों में दक्षिण-पश्चिमी हवाएं प्रवेश कर रही हैं। इस चलते सिरसा और हिसार दोनों ही जिलों में तापमान के मामले में सबसे ऊपर हैं। वहीं, सिरसा में तापमान लगभग 50 डिग्री के तक पहुंच गया है।

School Holidays: स्कूलों की छुट्टियों को लेकर आया ये आदेश, अब मिलेगी इतने दिन छुट्टी

आईएमडी का सेंसर खराब,दर्ज हुआ गलत तापमान | Haryana Weather

भीषण गर्मी के कारण एक तरफ जहां ठंडक पहुंचाने वाले रेफ्रिजरेटर,एसी सहित इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खराब हो रहे है तो वहीं दूसरी तरफ मौसम पूर्वानुमान लगाने वाला मिनिस्ट्री का अर्थ साइंस का इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट(आईएमडी) का सेंसर भी खराब हो गया। वीरवार को आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए आईएमडी ने इस बात को स्वीकार किया है। बता दे कि आईएमडी ने बुधवार रात्रि 8:00 बजे अपने आधिकारिक वेबसाइट पर एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की। इस प्रेस विज्ञप्ति में दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके का अधिकतम तापमान 52.9 डिग्री सेल्सियस बताया गया। खास बात यह है कि विभिन्न वेबसाइट पर अधिकतम तापमान के समाचार चलने के बाद केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने मामले में एक बयान जारी कर कहा था कि यह डेटा अभी तक आधिकारिक नहीं है।

उन्होंने कहा था कि दिल्ली में 52 से ज्यादा तापमान होने की संभावना बहुत कम है। रिजिजू ने कहा था कि आईएमडी में हमारे वरिष्ठ अधिकारियों को समाचार रिपोर्ट की पुष्टि करने के लिए कहा गया है। आधिकारिक स्थिति जल्द ही बताई जाएगी। इससे भी बड़ी चिंता की बात यह है की डेढ़ सौ साल पुराने भारत मौसम विभाग की यह बड़ी गलती वीरवार दोपहर 12:00 बजे तक भी वेबसाइट पर बनी रही। उसके बाद इस सूचना को वेबसाइट से हटाया गया। अब आईएमडी ने कहा है कि दिल्ली के मुंगेशपुर में 52 डिग्री सेल्सियस से अधिक का अधिकतम तापमान सेंसर या स्थानीय कारक में त्रुटि के कारण से हो सकता है। आईएमडी ने बताया है कि वह इस मामले का संज्ञान लेकर डेटा और सेंसर की जांच कर रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक कि बुधवार को दिल्ली एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम तापमान शहर 45.2 डिग्री सेल्सियस से 49.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। मुंगेशपुर में अन्य जगहों की तुलना में 52.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसे लेकर डेटा और सेंसर की जांच की जा रही है।

About The Author

Related Posts