स्कोपस स्कोर 9.05 तथा वेब ऑफ साइंस स्कोर 9.39 के साथ

Published On

सीडीएलयू प्रदेश विश्वविद्यालयों में दूसरे पायदान पर

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सरसा के प्राध्यापकों व शोधार्थियों द्वारा प्रकाशित शोध पत्रों एवं साहित्य सामग्री की वजह से डाटा इंडेक्सिंग एंड साइटेशन टूल स्कोपस तथा वेब ऑफ साइंस के 1 जनवरी 2017 से 16 मई 2022 तक के आंकड़ों के अनुसार विश्व विद्यालय की एवरेज साइटेशन पर रिसर्च पेपर वर्ग में स्कोपस स्कोर 09.05 तथा वेब ऑफ साइंस स्कोर 09.39 के साथ प्रदेश विश्वविद्यालयों में दूसरे स्थान पर है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रोफेसर सुरेश गहलावत ने बताया कि गत दो दशकों के आंकड़ों के अनुसार भी चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सरसा एवरेज साइटेशन पर पेपर वर्ग में स्कोपस स्कोर 12.06 तथा वेब ऑफ साइंस स्कोर 13.78 स्कोर के साथ प्रदेश के विश्वविद्यालयों में दूसरे स्थान पर है। एवरेज साइटेशन का मतलब यह है कि एक रिसर्च पेपर का 9 से ज्यादा साइंटिस्ट ने इसका उल्लेख अपने रिसर्च पेपर में किया है तथा जितना ज्यादा एवरेज साइटेशन होगा उतना ही रिसर्च पेपर ज्यादा महत्त्वपूर्ण होगा।

7,000 से अधिक प्रकाशकों के लगभग 84,000 खिताब शामिल

प्रोफेसर गहलावत ने कहा कि स्कोपस एक रिसर्च पेपर सूची संबंधी डेटाबेस है जिसमें अकादमिक पत्रिका लेखों के लिए सार तत्वों और उदारण शामिल हैं। इसमें 7,000 से अधिक प्रकाशकों के लगभग 84,000 खिताब शामिल हैं, जिनमें से 94,000 वैज्ञानिक, तकनीकी, चिकित्सा और सामाजिक विज्ञानों में पीयर की समीक्षा की गई पत्रिकाएं हैं। यह एल्सेवियर के स्वामित्व में है और सदस्यता से ऑनलाइन उपलब्ध है। स्कॉपस में खोजों में स्किरस, एक और एसेवीयर उत्पाद, साथ ही पेटेंट डाटाबेस के माध्यम से वैज्ञानिक वेब पेजों की खोज शामिल है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts